घर की बाहरी दीवार को कैसे सजाएं और कौनसे रंग से पेंट करे ?

Join Whatsapp Channel

Join Telegram Group

Join Facebook Page

Join Pinterest

घर की बाहरी दीवार को कैसे सजाएं

घर की बाहरी दीवार को कैसे सजाएं और कौनसे रंग से पेंट करे ?

घर की बाहरी दीवार को कैसे सजाएं
घर की बाहरी दीवार को कैसे सजाएं

घर के बाहरी दीवार की डिजाइन,बाहरी दीवार का कलर कैसा होना चाहिए?,अंदर की दीवारों के कलर कैसा होना चाहिए?,बाहरी दीवार के लिए वॉटरप्रूफ पेंट

क्या आप अपने घर की बाहरी दीवार को सजाना चाहते है या उसे अच्छा रंग लगाना चाहते है। जिससे आपके घर की बाहरी दीवार सुंदर दिखने लगे, तो आइए आज हम उस बारे में बात करते हैं।

वैसे मैंने खुद ये तरीका अपनाया है इसलिए मुझे अच्छा लगा तो मैने सोचा आपको भी ये तरीका बता दिया जाए जिससे आपको भी थोड़ी बहुत मदद मिल सके। मैने अपने घर की बाहरी दीवार पर अच्छा कलर भी किया और उसके पास कुछ ऐसी चीजे भी रखी जिससे मेरे घर में आने वाला हर मेहमान मेरी तारीफ किए बिना नहीं जाता।

इसे पढ़े : अपने घर का बगीचा कैसे सुंदर बनाए

घर की बाहरी दीवार का कलर कैसा होना चाहिएं ?

बहुत से ऐसे कलर होते है जिनसे घर की बाहरी दीवार को रंगा जाता है। जिनमें से कुछ रंगो के नाम हम आपको बताते है जिससे आपकी घर की दीवार जगमगा जाएगी।

  • नीला रंग
  • हरा
  • सफेद
  • पिला
  • नारंगी
  • भूरा
  • गुलाबी

नीला रंग : नीला रंग सुंदरता से जुड़ा है और ये बाहर की दीवारों के लिए सबसे अच्छे रंगो में से एक रंग है। ध्यान रखे जब भी आप अपनी घर की बाहरी दीवार को रंग करे तो उसे ज्यादा गहरा न करे इससे आपकी बाहरी दीवार खूबसूरत नहीं लगेगी।

ये रंग सीधा आंखो को चुभेगा आप हल्के नीले रंग का इस्तेमाल कर सकते है अपने घर की बाहरी दीवार को रंगने के लिए।

हरा रंग : हरा रंग प्रकृति को दर्शाता है और ये शांति और सुकून को दर्शाता है। इसे आप अपने घर के किसी भी दीवार पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक ऐसा रंग है जो पति पत्नी के बीच के प्रेम को बढ़ा देता है।

सफेद रंग : सफेद रंग एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, इसे आप अपने घर में चाहे किसी भी कोने या दीवार में इस्तेमाल करे ये हमेशा घर की खूबसूरती बनाए रखेगा। सफेद रंग को देखने से नकारात्मक विचार कम आते है और घर में शांति बनी रहती है।

पिला रंग : अपने घर में खुशी कौन नहीं चाहता? पीले रंग की दीवारों के बीच जो रहता है वे हमेशा खुश रहते है।

नारंगी रंग : अगर आप वास्तु पर भरोसा करते है तो उसके लिए नारंगी रंग आपकी बाहरी दीवार के लिए सबसे बेस्ट रहेगा। ये दिखने में भी बहुत सुंदर लगता हैं और इससे घर में खुशियां भी आती हैं।

भूरा रंग : भूरा रंग इसे मैंने अपने घर में इस्तेमाल किया है, आप मानोगे नहीं की इससे पहले मेरा घर बोरिंग और काफी अजीब सा लग रहा था। जब मैंने अपने घर की दीवारों पर भूरा रंग इस्तेमाल किया है। मानो घर में एक नई जान आ गई है अब मैं अपने घर में बोर नहीं होता।

गुलाबी रंग : गुलाबी रंग प्यार का प्रतीक है, आप इससे कभी बोर नहीं होंगे अगर आप इसे अपने घर की बाहरी दीवार पर लगाएंगे तो ये बहुत खूबसूरत दिखेगा। गुलाबी रंग की दीवारें ना केवल खूबसूरत लगेगी बल्कि आपके जीवन में रोमांस भी पैदा करेगी।


अगर यहां तक आपको आर्टिकल पसंद आ रहा है तो प्लीज इसे आगे भी पढ़े।आप ये पोस्ट हमारी वेबसाइट www.HomeDecore24.com पर पढ़ रहे हैं।

इसे भी पढ़े: घर पर सिंपल बर्थडे डेकोरेशन करें

घर के टॉयलेट को साफ और सुगंधित कैसे रखे ? जाने 5-7 हेक्स


घर के अंदर के कमरों की दीवारों का रंग कैसा होना चाहिए?

चलो ऊपर हमने जाना की घर के बाहर की दीवार का रंग कैसा होना चाहिए अब बात करते है घर के अंदर के कमरों की दीवारों का कलर कैसा होना चाहिए?

हम आपको इस पोस्ट मे घर की बाहरी दीवार और अंदर की दीवार के सारे सॉल्युसन आपके सामने लाने वाले है तो पोस्ट को बोरिंग और बिना इनफॉर्मिसन वाली ना समझे क्या पता आपकी समस्या का समाधान आगे मिल जाए।

घर के अंदर की दीवारों के रंग

रसोई : पिला,क्रीम और छत सफेद

स्टोर रूम : हल्का ब्राउन,पिला और छत सफेद रंग

बाथरूम : क्रीम, मैरून,भूरा,पिला और छत का रंग सफेद

डाइनिंग रूम: क्रीम,पिला और छत सफेद रंग

पूजा कक्ष : नारंगी,क्रीम,पिला और छत सफेद रंग

हमने यहां पर सभी की छत का रंग सफेद बताया है क्योंकि सफेद रंग पॉजिटिव फिलिंग लाता है इसलिए ये कलर छत के लिए एक दम परफेक्ट हैं।

बाहरी दीवार की डिजाइन

हम यहां पर आपको कुछ बाहरी दीवार की डिजाइन बताएंगे जो कुछ इस प्रकार है: बाहरी दीवार पर टाइल्स डिजाइन,बाहरी दीवार डिजाइन,बाहरी दीवार प्लास्टर डिजाइन

बाहरी दीवार डिजाइन
बाहरी दीवार डिजाइन

एक घर की ये बाहर की दीवार की शानदार डिजाइन है, जिसे आप देख सकते है। किस प्रकार दीवार पर लटकने वाले पौधे लगाए गए है जिससे दीवार की शोभा दोगुनी हो गई है। इससे आपको प्रकृति का भी अहसास होगा।

आप चाहे तो दीवार के पास में फूलो वाले गमले भी रख सकते है जिससे आपके घर की दीवार और भी सुंदर दिखने लगेगी और फूलो की खुशबू से घर भी महक उठेगा।

बाहरी दीवार पर टाइल्स डिजाइन

बाहरी दीवार डिजाइन
बाहरी दीवार पर टाइल्स डिजाइन

अगर आप अपने घर की दीवार पर डिजाइनर टाइल्स लगाना चाहते है तो आप टाइल्स को लगा सकते है। लेकिन आपको ध्यान ये रखना होगा की कौनसी डिजाइन की टाइल्स आप अपने घर की दीवारों के लिए सेलेक्ट कर रहे हैं।

क्योंकि ये आप पर निर्भर करता है की किस डिजाइन की टाइल्स आपके घर की दीवार को सूट करेगी। तो टाइल्स की डिजाइन चूज करते समय इस बात का ध्यान जरूर रखिएगा।

बाहरी दीवार प्लास्टर डिजाइन

बाहरी दीवार प्लास्टर डिजाइन
बाहरी दीवार प्लास्टर डिजाइन

ज्यादा प्लास्टर डिजाइन देखने के लिए यहां क्लिक करें

बाहरी प्लास्टर दीवार की डिजाइन बहुत कमाल की होती है अगर आप टाइल्स नही लगवाना चाहते है तो आप इसका इस्तेमाल अपने घर की दीवार को सजाने के लिए कर सकते हैं।


इसे पढ़े : दीवार पेटिंग डिजाइन

Amazon Great Indian fastival sale% Click Here fore more Benifit

अगर यहां तक आपको आर्टिकल पसंद आ रहा है तो प्लीज इसे आगे भी पढ़े।आप ये पोस्ट हमारी वेबसाइट www.HomeDecore24.com पर पढ़ रहे हैं।


घर की बाहर की दीवार पर लगाएं ये पेंट होगा काफी फायदा ?

अगर आप घर की बाहर की दीवार पर पेंट करना चाहते है तो आपको वॉटरप्रूफ पेंट का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपकी दीवार कभी खराब नही होगी। जब भी बारिश होती है तो हमेशा दीवार के अंदर से पानी हमेशा टपकता रहता है जिससे घर को और घर के सामान को काफी नुकसान पहुंचता हैं।

अगर आप वॉटरप्रूफ पेंट का इस्तेमाल कर लेते है तो आपको ये समस्या नहीं होगी जिससे घर भी मजबूत रहेगा। वरना कई बार बारिश के पानी की लीक की वजह से काफी हादसे भी हो जाते हैं। इसलिए आपको वॉटरप्रूफ पेंट ही लेना चाहिए।

कुछ वॉटरप्रूफ पेंट जिन्हे आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

• Dr.Fixit 623

Price : 1330 इसे खरीदे

• INDIGO Platinum Series Dirtproof and Waterproof

Price : 592 इसे खरीदे

घर की अगली बाहरी दीवार के पास लगाए पौधे

अगर आप प्रकृति से प्यार करते है और आप इसे अपने घर लाना चाहते है तो आपको अपने घर की बाहरी दीवार के पास एक छोटा सा गार्डन बनाना चाहिए जिसमें आप कुछ गमले पौधे लगा सकते है।

अगर आपके घर के आगे ज्यादा जगह नहीं है तो आप दीवार के पास लाइन से गमले लगा सकते है। इससे आपके घर को बहुत खूबसूरती मिलेगी और घर की बाहरी दीवार भी बहुत खूबसूरत दिखेगी।

बाहरी दीवार के पास लगाए आराम करने के लिए झूला

कई बार सुबह-सुबह हम हमेशा ताजी हवा खाने के लिए घर से बाहर जाते है और घर के गार्डन में घूमने लगते है। आप अपने गार्डन में एक झूला ला सकते हैं जिसपर आप सुबह-सुबह आराम कर सकते हैं। ये आपके घर के बाहर के गार्डन में बहुत अच्छा लगेगा।

अगर आपको ये पसंद नही है तो आप बैठे के लिए टेबल कुर्सी भी लगा सकते है, जिन्हे आप आसानी से घर के अंदर बाहर भी कर सकते हैं।

पूछे जाने वाले सवाल

बाहरी दीवार पर कौनसा पेंट करे ?

बाहरी दीवार पर आप वॉटरप्रूफ पेंट करे जिससे आपके घर की बाहरी दीवार खराब ना हो।

सबसे बढ़िया पेंट कौनसा होता हैं ?

सबसे बढ़िया पेंट नेरोलेक,एशियन पेंट,इंडिगो पेंट होते है। इनमे और भी बहुत से नाम शामिल हैं।

वॉटरप्रूफ पेंट कौनसा हैं ?

वॉटरप्रूफ पेंट Dr.fixit, INDIGO Platinum का हैं।

Conclusion

इस पोस्ट मे हमने जाना की घर की बाहरी दीवार पर आप कौनसे रंग का इस्तेमाल करके दीवार को एक बेहतरीन नया लुक दे सकते है। जिससे आपका घर सुंदर और खूबसूरत दिखने लग जाए। साथ ही घर के बाहरी दीवार की कुछ डिजाइन भी बताई जिससे आप अपना घर भी सजा सकते हैं।

इन्हे भी पढ़े

✓ डिजाइनर गार्डन झूला डिजाइन

✓ छोटे कमरे को कैसे सजाएं ?

अगर आपको घर की बाहरी दीवार को कैसे सजाए और कौनसे रंग से पेंट करे ? इस पोस्ट से थोड़ी बहुत भी हेल्प हुई है तो प्लीज नीचे कमेंट कर हमे बताए और अगर कोई गलती की है तो भी हमे बताए हम उसे सुधारने का पूरा प्रयास करेंगे।

Sandeep Bishnoi

Sandeep Bishnoi

Follow Us

Advertisment

Join Whatsapp Channel

Join Telegram Group

Join Facebook Page

Join Pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *