15 छत डिजाइन : देखें अपने घर की छत की डिजाइन कैसी होनी चाहिए

Join Whatsapp Channel

Join Telegram Group

Join Facebook Page

Join Pinterest

पीओपी घर की छत की डिजाइन

घर की छत की डिजाइन,बेडरूम छत डिजाइन, बच्चों के बेडरूम की छत डिजाइन,पीओपी घर की छत की डिजाइन ,घर किचन के लिए छत की डिजाइन

Table of contents

15 छत डिजाइन : देखें अपने घर की छत की डिजाइन कैसी होनी चाहिए

देखे अपने घर की छत की डिजाइन कैसी होनी चाहिए

आज की ज्यादातर जगहों और घरों पर घर की छत की डिजाइन ज्यादा बढ़िया देखने को मिलती हैं। क्योंकि ये घर को सजावटी बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण काम करती हैं। अगर आप अपने घर की छत की डिजाइन बढ़िया रखते है तो वाकई आपका घर बहुत ही शानदार दिखने लग जाएगा।

क्या आप अपने घर को सुंदर बनाना चाहते है? अगर बनाना चाहते है और आपको ये नहीं पता की ये कैसे होता है तो हम आपको अभी इस पोस्ट में सारी जानकारी देते है की आप अपने घर को छत की डिजाइन से कैसे डेकोरेट कर सकते हैं।

आइए कुछ ऐसे घर की छत की डिजाइन दिखाते है जिन्हे आप अपने घर के लिए इस्तेमाल कर सकते है,और हम इस पोस्ट में पीओपी से बनी घर की छत की डिजाइन भी आपको दिखाएंगे।

बेडरूम की शानदार छत की डिजाइन फोटो

1. डिजाइनर बेडरूम छत डिजाइन

देखे अपने घर की छत की डिजाइन कैसी होनी चाहिए

ये एक बहुत ही कमाल की छत की डिजाइन है जो दिखने में बहुत ही लग्जरी टाइप की लग रही है। इनकी छत वाकई बहुत कमाल की है। ऐसी डिजाइन आप लकड़ी से बना सकते है इस तरह की डिजाइन बहुत आसानी से बनाई जा सकती है। आपको इनके साथ लाइट्स का भी ध्यान रखना होगा जिससे बेडरूम की छत बहुत ही खूबसूरत दिखने लग जाए।

2. घुमावदार पेटर्न के साथ बेडरूम छत डिजाइन

देखे अपने घर की छत की डिजाइन कैसी होनी चाहिए

ये डिजाइन आप अपने बेडरूम या लिविंग रूम के लिए इस्तेमाल कर सकते है। ये दिखने में एकदम शानदार और बढ़िया लग रहा है। इसके दोनो तरफ लाइट्स का इस्तेमाल किया गया हैं जो इस और भी ज्यादा खूबसूरत बनाता हैं।

आप चाहे तो इसमें अलग-अलग रंग के हिसाब से अपने बेडरूम में इस डिजाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रहे बेडरूम के रंग से मिलते जुलते रंग का ही आप इस डिजाइन में रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। और लाइट्स भी आप अपने हिसाब के रंग की चुन सकते हैं।

3. घुमावदार सफेद छत की डिजाइन फोटो

देखे अपने घर की छत की डिजाइन कैसी होनी चाहिए

अगर आप अपने घर को लग्जरी लुक देना चाहते है तो आपके लिए ये छत डिजाइन सही रहेगा। ये एकदम सफेद रंग से बना हुआ है जो पूरे घर को रोशनी से जगमगा देता है। और इसकी लाइट्स भी इस छत की डिजाइन का एक हिस्सा है जो इसे खूबसूरत बनाने में मदद करती हैं।


Amazon Sale : घर की असोसरीज मिक्सी,पंखा,किचन सामान पर चल रहे डिस्काउंट का लाभ उठाने के लिए यह क्लिक करें

अगर यहां तक आपको आर्टिकल पसंद आ रहा है तो प्लीज इसे आगे भी पढ़े।हो सकता है आपकी समस्या का समाधान आगे हो। आप ये पोस्ट हमारी वेबसाइट www.HomeDecore24.com पर पढ़ रहे हैं।

इन्हे भी पढ़े :

•मुख्य दरवाजा डिजाइन फोटो

• गार्डन झूला डिजाइन


4. लाइटिंग से सजती घर की छत की डिजाइन

देखे अपने घर की छत की डिजाइन कैसी होनी चाहिए

आप ये एक और खूबसूरत घर की छत की डिजाइन देख सकते है। इसको ज्यादा लाइटिंग दी हुई है ताकि ये ज्यादा बढ़िया और डेकोरेटिव लगे। आप इस तरह की डिजाइन को लकड़ी( पलाई ) से बनवा सकते है। ये एक लिविंग रूम की छत की डिजाइन है जो बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

अगर आप ऐसी डिजाइन अपने लिविंग रूम के लिए चुनते है तो आपके घर में आने वाले मेहमान सबसे पहले इसकी ही तारीफ करेंगे।

5. लिविंग रूम छत डिजाइन

 घर की छत की डिजाइन

ये एक लिविंग रूम है, जिसकी छत की डिजाइन चौकोर बनाई हुई है जो बहुत सुंदर दिख रही हैं। इस तरह की डिजाइन ज्यादातर आपको लग्जरी होटलों में देखने को मिलती हैं। जो आपके रूम को बहुत शानदार बनाती हैं। आप हमेशा एक बात का ध्यान रखे जब भी आप घर की छत की डिजाइन बना रहे है तो आपको उसमे लाइटिंग का पूरा ध्यान रखना होगा।

लाइटिंग और छत डिजाइन दोनो का आपस में तालमेल होना बहुत जरूरी है। क्योंकि इस से ही आपके घर के छत की डिजाइन तय होती है की वो सुंदर है या बेकार।

बच्चों के बेडरूम की छत डिजाइन

6. चांद तारों से सजा बच्चों का बेडरूम छत डिजाइन

बच्चों के बेडरूम की छत डिजाइन

हमेशा देखा गया हैं की मां पापा अपने बच्चों के लिए उनका बेडरूम डेकोरेट तो करना चाहते है लेकिन उनको कुछ आइडिया नहीं होता की वो ये सब कैसे करें? चलिए आपको पहले बताते है की आप उनके बेडरूम की छत को डिजाइन करके उनके रूम को डेकोरेट कैसे कर सकते हैं।

आप उनके बेडरूम की छत को कुछ इस प्रकार डिजाइन कर सकते है जो इस फोटो में दिखाया गया है। बच्चों को चांद तारे बहुत पसंद होते है। आप उनके कमरे में ऐसे चांद तारे उनके बेडरूम की छत पर लगा सकते है जो दिखने में डिजाइनर हो इससे बच्चो के बेडरूम की छत की डिजाइन बहुत कमाल लगेगी।

चांद तारे खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

7. छत पर लगाएं डिजाइनर दीवार स्टीकर

बच्चों के बेडरूम की छत डिजाइन

आप अपने बच्चे के बेडरूम की छत की डिजाइन करना चाहते है। तो आप 3D स्टिकर्स का भी इस्तेमाल छत डिजाइन के लिए कर सकते हैं। मार्केट में ऐसे बहुत से डिजाइनर स्टिकर है जो घर की छत की डिजाइन को बढ़िया बनाने के लिए मिलते हैं।

अगर आप एक सही 3D स्टीकर चुनते है तो आप अपने बच्चों की छत की डिजाइन को बहुत बढ़िया बना सकते हैं।

8. बच्चों के बेडरूम की शानदार छत डिजाइन

बच्चों के बेडरूम की छत डिजाइन

आपको बच्चों की छत इसलिए भी डिजाइन करनी चाहिए क्योंकि जब बच्चे सोते है और जब सुबह उठते है तो सीधी छत ही दिखाई देती है तो बच्चों को वो दृश्य बहुत शानदार लगता हैं। तो आप ये भी ध्यान रखे की आप अपने बच्चों के बेडरूम में कैसी छत डिजाइन करेंगे।

पीओपी घर की छत की डिजाइन

9. पीओपी बेडरूम घर की छत की डिजाइन

पीओपी घर की छत की डिजाइन

क्या आप अपने घर को पीओपी से डिजाइन करना चाहते है तो हम आपको कुछ पीओपी की छत डिजाइन दिखाते है जिन्हे आप पसंद कर सकते हैं। ये एक सिंपल पीओपी घर की छत की डिजाइन है जिसपर डिजाइनर लाइट्स लगाई हुई है जो इस पूरी छत को डेकोरेटिव बनाती हैं।

अगर आप इस तरह की डिजाइन अपने घर के कमरे को दे तो वाकई आपका कमरा बहुत शानदार लगेगा।

10. डिजाइनर पीओपी घर की छत की डिजाइन

पीओपी घर की छत की डिजाइन

ये एक पीओपी से बनी छत की डिजाइन है जो इस कमरे का पूरा लुक बदल देती हैं। इस पर आप अपने हिसाब से बढ़िया लाइट्स की फिटिंग कर सकते है जो इस छत मे एक नई जान डाल देगी। अगर आप भी हुबहू इस तरह की डिजाइन को अपने छत की डिजाइन में इस्तेमाल करना चाहते है तो आपको भी इसमें दी हुई डिजाइन को सही तरीके से फॉलो करना पड़ेगा। ताकि डिजाइन पूरी तरह ऐसी ही दिखे जैसा फोटो मे दिखाया गया हैं।

11. पीओपी से बनी घर की छत की डिजाइन

पीओपी घर की छत की डिजाइन

खूबसूरती को दर्शाती घर की छत डिजाइन: हर किसी का सपना होता है वो भी एक लग्जरी घर में रहे और वो भी अमीरों जैसी लाइफ जिए। आज हम आपके लिए ऐसी घर की छत की डिजाइन लेकर आए है जो आपके घर को डिजाइनर ही नही बल्कि खूबसूरत भी बना देगी।

आप इस तरह से अपने रूम की छत को डिजाइन कर सकते है जिससे रूम बहुत ही सुंदर दिख सके।

12. पीओपी से निर्मित घर की छत की डिजाइन

पीओपी घर की छत की डिजाइन

लिविंग रूम की छत को सजाने के लिए आप पीओपी को बढ़िया तरीके से डिजाइन कर सकते है जिससे घर की छत डिजाइन बहुत बढ़िया दिखने लग जाती हैं। साथ ही आप छत की लाइट्स का भी ध्यान रखे की वो कैसी है, जैसे कोई डेकोरेटिव छत लाइट्स आप अपने घर की छत पर लगा सकते है इससे छत डेकोरेटिव दिखेगी।

घर किचन के लिए छत की डिजाइन

13. घुमावदार किचन छत डिजाइन

घर किचन के लिए छत की डिजाइन

ये आप एक किचन की छत डिजाइन देख सकते है जो कितनी बढ़िया बनाई गई हैं। इसको गोलाकार बनाया गया है जो इस किचन को डेकोरेटिव बनाता है। सफेद रंग की छत इस किचन को बहुत जचती हैं।

14. लकड़ी से बनी किचन छत डिजाइन

घर किचन के लिए छत की डिजाइन

इस किचन छत पर आपको आधी लकड़ी की छत देखने को मिलेगी और बाकी पीओपी से बनी छत देखने को मिलेगी। इस किचन की छत डिजाइन बहुत ही कमाल की लग रही है जो इस किचन के पूरे टेक्सचर को नया लुक दे देता हैं।

किचन के छत को डिजाइनर बनाने के लिए इसमें थोड़ी हल्की लाइट्स का भी इस्तेमाल किया गया है जो किचन काउंटर को रोशनी देता हैं।

15. प्लाइवुड से बना किचन छत डिजाइन

घर किचन के लिए छत की डिजाइन

क्या आपने कभी लकड़ी से बनी प्लाइवुड से किचन की छत डिजाइन देखी है या आप उसका इस्तेमाल करते हैं। आप इस किचन छत डिजाइन को देख सकते है जो दिखने में बहुत बढ़िया लग रही है।

बीच में बड़े-बड़े लकड़ी के सपोर्ट लगाए गए है जो छोटी-छोटी प्लाइवुड को लगाने के काम आते हैं। इससे रसोई की छत डिजाइन और भी ज्यादा खूबसूरत बन जाती है।

Conclusion

आज हमने इस आर्टिकल मे घर की छत की डिजाइन देखी, इसमें बच्चों के बेडरूम के छत की डिजाइन भी शामिल है जिसे आप अपने बच्चों के बेडरूम की छत को भी डेकोरेटिव बना सकते हैं। इस आर्टिकल मे हमने किचन के छत की डिजाइन भी देखी जो दिखने में बहुत शानदार हैं।

अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया है या आपको थोड़ी बहुत इससे मदद मिली है तो आप इसे अपने दोस्तो के साथ आगे शेयर कर सकते हैं।

Read More

✓ किचन को सजाने के ये 13 नए और दमदार तरीके अपनाए

✓ बेडरूम में क्या क्या सामान रखना चाहिए और क्या नहीं ?

✓ लिविंग रूम को कैसे सजाएं ?

Sandeep Bishnoi

Sandeep Bishnoi

Follow Us

Advertisment

Join Whatsapp Channel

Join Telegram Group

Join Facebook Page

Join Pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *